Tata Group: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन का सड़क दुर्घटना में निधन: कार के उड़े परखच्चे

टाटा सन्स (Tata Sons) के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की सड़क दुर्घटना में आज मौत हो गई है। यह हादसा पालघर (Palghar) के नज़दीक हुआ है। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट (Accident) तुरंत बाद उन्हें नज़दीक के अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने सायरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) को मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें की सायरस मिस्त्री अहमदाबाद (Ahmedabad) से मुंबई (Mumbai) वापस जा रहे थे, तभी पालघर के पास एक ब्रिज पर उनकी मर्सिडीज गाड़ी से उनका एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा तकरीबन दोपहर 3 बजे के करीब हुआ।
जानकारी के अनुसार, मिस्त्री के साथ-साथ ड्राइवर की भी मौत हो गई है। पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक, हादसे में सायरस और उनके ड्राइवर की मौत हुई और दो लोग घायल हो गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि इसी साल 28 जून को उनके पिता और बड़े उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री (Palonji Mistry) का निधन हो गया था। जिसके बाद टाटा ग्रुप (Tata Group) के छठे चेयरमैन सायरस थे। लेकिन विवादों के चलते चार साल के अंदर ही उन्हें चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। इसके बाद खुद रतन टाटा (Ratan Tata) ने अंतरिम चेयरमैन का पद संभाला था। बाद में 2017 में एन चंद्रशेखरन को चेयरमैन बना दिया गया था।
मीडिया से मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार महिला चल रही थी, और मिस्त्री साइड वाली सीट पर बैठे थे। और अन्य दो लोग भी कार में पीछे की सीट पर बैठे हुए थे. बताया जा रहा है कि हादसा इतना खतरनाक था कि गाड़ी के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह हादसा कैसे हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, सायरस मिस्त्री के परिवार की टाटा सन्स में 18.4% की हिस्सेदारी है। साथ ही आपको बता दे कि सायरस मिस्त्री दूसरे ऐसे चेयरमैन थे जो कि टाटा परिवार से नहीं थे। बता दे कि उनकी एक बहन की शादी रतन टाटा जी के भाई नोएल टाटा से हुई है। सायरस के पिता पालोनजी मिस्त्री बहुत बड़े कारोबारी थे लेकिन सार्वजनिक जगहों पर बहुत कम दिखाई देते थे। साथ ही सायरस मिस्त्री ने इस कारोबारी परिवार को बड़ी पहचान दिलाई।
मोहम्मद शारिक सिद्दीकी